हरिद्वार: बहादराबद पुलिस को चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तस्कर के पास से बाईक भी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक कांवड़ की तैयारियों के बीच एसएसपी के चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बहादराबाद हरिद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौरान नहर पटरी पथरी पॉवर हाऊस के पास से एक आरोपित को हिरासत में लिया। आरोपित की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 42 ग्राम स्मैक लाल, 457 ग्राम मिलावट स्मैक, डिजिटल तराजू, लाल रंग पाउडर व बाइक बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपित पूर्व में हरियाणा, सोनीपत, सहारनपुर व अन्य स्थानों पर स्मैक तस्करी का काम करता है, जो कांवड़ मेले में स्मैक की बिक्री के इरादे से हरिद्वार आया था। आरोपित ने पुलिस से बचने के लिए स्मैक में लाल रंग मिलाया था, जिससे वह पहचान में ना आए, लेकिन पुलिस द्वारा ने उसके अरमानों पर पानी फेरते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया। आरोपित के तार राजस्थान, हरियाणा, सहारनपुर एवं अन्य स्थानों से भी जुड़े हुए हैं। इसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
पूछताछ में आरोपित का नाम पता मो. मुर्सलीन उम्र 27 वर्ष पुत्र शौकीन अली निवासी ग्राम जोला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फनगर उ.प्र. हाल निवासी सलेमपुर, रानीपुर हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।



More Stories
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई