एनटीन्यूज़,हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली में रविवार को पकड़े गए वाहन चोरों में से एक कोरोपा संक्रमित निकलने से कोतवाली में हडकंप मच गया है।
पुलिस ने चोर के कोरोना संक्रमित निकलने पर तत्काल उसे मेला चिकित्सालय भिजवाया। कोतवाली को सेनेटाईज करवाया जा रहा है। अब पुलिस चोर के संम्पर्क में आए पुलिसकर्मियों का भी कोरोना टेस्ट करवाएगी।
जानकारी के अनुसार रविवार को चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी सुमित पुत्र राजपाल निवासी अमरोहा यूपी, हाल निवासी फ्रेंडस कालोनी सलेमपुर हरिद्वार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने रात भर आरोपी को कोतवाली में सलाखों के पीछे रखा। कोर्ट में पेश करने से पूर्व आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें वह संक्रमित पाया गया। जिसके बाद से कोतवाली में हडकंप मचा हुआ है।
आरोपी को तत्काल मेला अस्पताल ले जाया गया। जो पुलिसकर्मी आरोपी के सम्पर्क में आए थे उनका भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। वहीं कोतवाली को सेनेटाईज करवाया जा रहा है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना