द्वीपुरम कॉलोनी निवासी शैलेश शर्मा, मनोज चौधरी, तरुण शर्मा, जसवीर सिंह, मनोज कुमार, मोहनलाल, मोहित कुमार, शिव प्रकाश, नीलम चौधरी और पुनीत शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व मकान निर्माण के उद्देश्य से प्लॉट खरीदे थे। सभी रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई थी।
प्लॉट स्वामियों का आरोप है कि जमीन बेचने वाले और जमीन खरीदकर कॉलोनी विकसित करने वाले लोगों के बीच रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके चलते प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में करीब 25 से 30 लोगों ने प्लॉट खरीदे थे, लेकिन अब विवाद के कारण सभी लोग मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान शैलेश शर्मा और मनोज चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन और जिलाधिकारी को भी दी जा चुकी है।
उन्होंने मांग की कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर प्लॉट खरीदारों को न्याय दिलाए तथा यदि विवाद का समाधान नहीं होता है तो लोगों के प्लॉट वापस दिलाए जाएं।
प्लॉट स्वामियों ने आरोप लगाया कि रास्ते का विवाद उत्पन्न कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। न्याय की गुहार लगाते हएु उन्होंने बताया कि कटारपुर महिंद्रा एजेंसी के पास प्लाटिंग की गई थी।
लेकिन जमीन बेचने वाले एवं जमीन खरीद कर प्लाटिंग करने वाले दोनों लोगों के बीच विवाद होने का खामियाजा प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
About The Author
संजीव शर्मा
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com



More Stories
हरिद्वार: जमीन खरीदवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पातंजल योग धाम में आयोजित सात दिवसीय योग ध्यान शिविर संपन्न
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, तथा हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का हुआ विमोचन