हरिद्वार, 14 जून 25 : जादूगर सम्राट शिवम अपनी जादूगरी से धर्मनगरी के लोगों को रोमांचित करने के लिए हरिद्वार पहुंच गए है। आर्यनगर चौक के समीप स्थित बेंकट हॉल में शुरू जागदूर सम्राट शिवम के जादू शौ का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने रिबन काटकर किया।
इस दौरान डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मोबाइल से बच्चों को दूर रखने के लिए परंपरागत जादू शो दिखाने के लिए लाना चाहिए। इससे बच्चों और युवा पीढ़ी का स्वस्थ मनोरंजन होगा। साथ ही मोबाइल से भी निजात मिलेगी।
जादूगर सम्राट शिवम ने कहा कि इंद्रजाल शो, घोड़े को गायब करना, गॉडजिला आदि बेहतरीन जादू शौ दर्शकों को देखने को मिलेंगे। दर्शकों का प्रोत्साहन मिलने पर हमें भी बल मिलता है। जादू मनोरंजन के साथ तनाव से मुक्त और खुश करने का माध्यम भी है। युवा, बच्चे जादू के खेलों से रोमांचित होंगे।
साजिद अंसारी व निजाम ने कहा कि जादूगर सम्राट शिवम अपनी कला से दर्शकों को आश्चर्य चिकित कर देंगे। उन्होंने बताया कि रविवार, बुधवार एवं शनिवार को तीन शौ दिखाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि शुभारंभ वेंकट हॉल में जादूगर सम्राट शिवम का जादू देखने के लिए अवश्य आएं।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद