हरिद्वार: 2 जुलाई की रात्रि को गोली मारकर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में हत्या के मामले में 18 साल की सजा काट चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 2 जुलाई की रात्रि, 112 के माध्यम से ग्राम लालचंद वाला में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिए जाने की पुलिस को सूचना मिली।
सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँची व तत्काल पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जौलीग्रांट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाना खानपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने मशक्कत करते हुए आरोपी सुशील पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम लालचंदवाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 53 वर्ष को प्रहलादपुर अनाज मंडी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी हत्या के गंभीर मामले में 18 साल बाद जेल से छूटकर कुछ महीने पहले वापस आया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि गांव में सर्कस लगा था। मैने डरा धमकाकर सर्कस वालों को और गांव वालों को वहां से भगा दिया था, लेकिन एक लड़का वंश पुत्र स्व पप्पू उर्फ बलिहार मुझे से उलझ कर बहसबाजी कर रहा था, जिस कारण मैंने उस पर मरने की नियत से फायर झोंक दिया। लेकिन फायर उसके पैर में जाकर लगा। फिर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मैं वहां से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार