एनटीन्यूज़, हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के सीतापुर से राजस्थान पुलिस ने एक दुकानदार को हिरासत में लिया है।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दुकानदार पर गैंगरेप के आरोपी की मदद का आरोप है।
आज सुबह राजस्थान के जयपुर से पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची। यहां पहुंचने के बाद पुलिस ने सीतापुर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले ऐ दुकानदार को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक दुकानदार ने गैंगरेप के एक आरोपी को फर्जी पते पर सिम उपलब्ध कराया था। इतना ही नहीं गैंगरेप के आरोपी ने दुकानदार से मोबाइल भी खरीदा था।
दुकानदार ने आरोपी को मोबाइल बेचने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि दुकानदार ने सिम देते समय आरोपी का आधार कार्ड लिया था। फिलहाल दुकानदार से पुलिस की पूछताछ जारी है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार द्वारा आयोजित एनएसएस विशेष शिविर का हुआ समापन
हरिद्वार की दर्शिता सैनी ने किया राज्य का नाम रौशन, जीते कई खिताब
हरिद्वार: प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, धर्मेंद्र चौधरी दूसरी बार बने अध्यक्ष, सूर्यकांत बेलवाल बने महामंत्री