संजीव शर्मा,नवल टाइम्स, हरिद्वार: जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और कांवड मेले में प्रशासन का सहयोग किए जाने पर आभार जताया।
चरण पादुका मंदिर में भेंटवार्ता के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जिला सूचना अधिकारी को आशीर्वाद प्रदान किया। जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का सेवा भाव प्रशंसनीय है।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज विशाल कांवड़ मेले को संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने के साथ जल लेने आ रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का भी संचालन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र्रपुरी महाराज युवा वर्ग का मार्गदर्शन करने में भी उल्लेखनीय योगदान देते हैं।
जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद को आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नदीम अहमद युवा अधिकारी हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ