हरिद्वार दिनांक 21.09.2024: ज्वालापुर इंटर कॉलेज के पास, मस्जिद के आगे हुए अवैध निर्माण को हटाया गया।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने कुछ दिन पूर्व अवैध रूप से बने गेट के खिलाफ जारी किया था नोटिस। अतिक्रमण को स्वयं हटाया गया।
बता दें कि ज्वालापुर में ज्वालापुर इण्टर कालेज के पास स्थित मस्जिद में मस्जिद के गेट का किया गया अनाधिकृत निर्माण के संबंध में मस्जिद कमेटी के सदस्यों द्वारा हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता की गयी तथा यह अष्वासन दिया गया कि मस्जिद कमेटी द्वारा स्थल पर किये गये अनाधिकृत निर्माण को स्वंय से हटा दिया जायेगा।
जिसके क्रम में किये गये अनाधिकृत निर्माण को कमेटी द्वारा स्वंय हटाया दिया गया।
कमेटी द्वारा यह भी अश्वासन दिया गया है कि भविश्य में जो भी निर्माण किया जायेगा, उसकी अनुमति जिलाधिकारी से प्राप्त कर नियमानुसार निर्माण का मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत कराकर ही किया जायेगा।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ