हरिद्वार: परिजनों से नाराज , घर से लाखों की नगदी और गहनों के साथ बच्चा पुलिस ने चेकिंग दौरान पकड़ा।
कल रात दिनांक 21.09.2024 को कोतवाली लक्सर से रात्री में नियुक्त फोर्स द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गई तो एक साइकिल सवार नाबलिक बालक सुल्तानपुर की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया।
संदिग्धता दिखने पर टीम ने बालक से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि बालक घर से नाराज होकर बिना बताए निकला है और उसके पास मकान बनाने व बहन की शादी के लिए पिता और चाचा द्वारा घर पर रखे गहने और नकदी भी है।
पीट्ठू बैग की तलाशी लेने पर टीम को ₹7,15,000/- (सात लाख पन्द्रह हजार रुपये) नगदी, दो सोने की अंगूठी एक जोडी कान की बालियां, 05 नोज पिन, 4 जोडी चांदी के बिछुए, 2 चांदी के सिक्के व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
बालक के घर पर सम्पर्क कर उसके परिजनों को थाने में बुलाया गया तो पिता राकेश पाल व चाचा हिप्पी किन्नर निवासी कनखल कोतवाली लक्सर पहुंचे वहां उनके द्वारा बताया गया कि पूरा परिवार नकदी और जेवर के साथ गायब हुए बेटे को तलाश रहा था।
पुलिस द्वारा बालक को नकदी, आभूषणों, साइिकल आदि सहित सकुशल परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। पूरे प्रकरण में अपनी काबिलियत और इमानदारी दिखाने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
परिजनों ने पुलिस की सक्रियता की भूरी भूरी प्रशंसा की।पुलिस सतर्क नही होती तो बालक के साथ कोई भी गम्भीर घटना घटित हो सकती थी।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग