संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़, हरिद्वार: ज्वालापुर के कारोबारी से ठप्पेबाज ने उड़ाए 90हजार रु, बैंक जा रहा था कारोबारी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक जा रहे कारोबारी को साइकिल सवार ने टक्कर मारकर 90 हजार रुपए उड़ा लिए। कारोबारी को जब इसका एहसास हुआ तो बहुत देर हो चुकी थी ,चोर फरार हो चुका था।
पीड़ित ने शिकायत ज्वालापुर कोतवाली में दे दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को नयन राजा तनेजा अपने घर से 90 हजार रुपए लेकर रानीपुर मोड़ स्तिथ बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा थे ।
बैंक से थोड़ा दूर उन्होंने अपनी गाड़ी पार्क की और पैदल बैंक की तरफ बढ़ने लगे। इसी बीच एक साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और वह माफी मांग कर आगे बढ़ गया।
इसके कुछ मिनटों बाद व्यापारी ने अपनी जेब चेक करी तो 90 हजार गायब थे । इसके बाद कारोबारी ने साइकिल सवार और रुपए ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। जिसके बाद उसने ज्वालापुर कोतवाली जाकर अपनी शिकायत लिखाई।
कोतवाल सीसी नैथानी ने बताया पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।


More Stories
हरिद्वार: रेलिंग पार कर गहरे पानी में उतरे 3 कांवड़िये, 2 लापता और 1 को जल पुलिस ने बचाया
कांवड़ यात्रा: गंगा की तेज धार में फंसे 44 श्रद्धालुओं का अब तक किया गया सफल रेस्क्यू
शिव भक्त कावड़ियों की सेवा ही शिव की आराधना- देवेंद्र प्रजापति