आज दिनांक 16/09/2024 की प्रातः काल समय 3:17 पर फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट तत्काल लीडिंग फायरमैन कुंवर सिंह राणा के नेतृत्व में घटनास्थल इंद्रा बस्ती थाना ज्वालापुर पहुंची देखा तो एक घर के ऊपर बने स्टोर में भयंकर आग लगी थी।
फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग को तत्काल ही काबू में कर लिया गया एवं आग को कड़ी मेहनत एवं लगन से फैलने से भी रोक लिया गया।
रात्रि अंधेरा एवं जहरीले धुएं भरे वातावरण में काम करना काफी मुश्किल था यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई होती तो जनधन हानि से इन्कार नहीं किया जा सकता था। आग आसपास स्थित आवासीय भवनों के लिए भी खतरा बन सकती थी आग बुझने पर परिजनों एवं स्थानीय जनमानस ने भी राहत की सांस ली।
मकान स्वामी एवं स्थानीय जनमानस ने फायर यूनिट के तत्काल एवं रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा की एवं आभार व्यक्त किया आग से उक्त स्टोर में रखा पुराना सामान पुरानी कुर्सियां अन्य घरेलू सामान जल गया है अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है ।
उक मकान मालिक राकेश पुत्र मतिराम स्वयं मय परिजनों के मौके पर मौजूद थे आग सम्भवतः शार्ट सर्किट से लगी होनी प्रतीत होती है वाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में कंट्रोल रूम को भी अवगत करा दिया गया है।
घटनास्थल पर गई टीम का विवरण
1 लीडिंग फायरमैन कुंवर सिंह राणा, 2 चालक संजय केनतुरा,
3 फायरमैन मातबर सिंह, 4 फायरमैन चंद्रप्रकाश मोटर फायर इंजन सहित



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ