हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में बीए की छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है
मामला आज शाम का बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार छात्रा ने आज गुरुवार की शाम मानसिक रूप से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को अस्पताल में पहुंचा दिया। छात्रा के आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल पाया है और ना ही कोई सुसाइड नोट ही मिला है ।
वहीं पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम को सूचना मिली की ज्वालापुर में पाण्डेवाला में चोर गली निवासी एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है युवती की पहचान साक्षी पुत्री परवीन आयु 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि परिजनों से घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है । मृतका बीए की छात्रा थी।


More Stories
संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 32 छात्रों को गोल्ड मेडल और छह छात्रों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा
मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित
गजा: तहसील गजा मे आयोजित कैंप में 11 शिकायतें दर्ज