हरिद्वार: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, बच्चों की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को रुड़की के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार यूपी के सहारनपुर जिले के मियानकी गांव निवासी मोहतरम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में आया हुआ था। मंगलवार को मोहतरम अपने परिवार के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी गदर जूड्डा गांव से पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
इस हादसे में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई और उसके बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।


More Stories
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर
गजा: दिव्यांशु तोपवाल के भारतीय नौ सेना मे सब लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी की लहर