संजीव शर्मा,नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार : बीएचईएल मध्य मार्ग भगत सिंह चौक के पास तेज रफ्तार चल रही बोलेरो कार ने स्कूटी पर जा रहे भट्टाचार्य दंपति को साइड मार दी जिससे उन्हें गंभीर चोट आई हैं।
जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार रात्रि लगभग 10:15 बजे की है। योगी विहार कॉलोनी निवासी देवाशीष भट्टाचार्य अपनी पत्नी अनुराधा भट्टाचार्य के साथ सेक्टर 2 से अपने घर के लिए जा रहे थे तो भगत सिंह चौक से पहले, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें साइड मार दी और भाग निकले, टक्कर लगने से वह दंपति गिर गए जिससे उन दोनों को को गंभीर चोटे आई हैं।
चोट लगने से उनकी पत्नी अनुराधा भट्टाचार्य बेहोश हो गई कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने उन्हें घायल अवस्था में देखकर और उन्होंने देखा कि कोई और मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है तो वह उन दोनों को अपनी कार से बीएचईएल के अस्पताल ले गए जहां पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए तुरंत उन्हें जॉली ग्रांट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हरिद्वार जिला कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट अनुज शर्मा की ओर से इस घटना के संबंध में अज्ञात बोलेरो कार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है ।
यहां नवल टाइम्स न्यूज़ उन दोनों सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद देता है कि उन्होंने समय व्यर्थ ना करते हुए मानवता का परिचय दिया और घायल पति पत्नी को अस्पताल में पहुंचाया।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ