हरिद्वार: तेज रफ्तार से आ रही पुलिस की वैन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह से घायल हुए युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक हादसा थाना सिडकुल क्षेत्र स्थित आईटीसी कंपनी के पास सोमवार दोपहर में हुआ। जहां किसी काम से बाइक पर जा रहे युवक को एक पुलिस वेन ने टक्कर मार दी।
हादसा होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में घायल युवक को नजदीकी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र शेतराम निवासी जनपद चमोली के नाम से हुई है। मृतक पूर्व मे सेलाकुई में किसी कंपनी में कार्य करता था। जहां से वह यहां काम की तलाश में सिडकुल आया हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री देव सुमन राजकीय चिकित्सालय मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर में की शिरकत, स्वास्थ्य व्यवस्था की ली जानकारी
डॉ. सुशील उपाध्याय का भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ के लिए चयन
श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने कावंड़ियों से की नियमों का पालन करने की अपील