हरिद्वार: एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। युवक एक दवाई कंपनी में काम करने वाला बताया जा रहा है।
कर्मचारी की की मौत से गुस्साए परिजनों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने एक युवती पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मिथुन उम्र 26 वर्ष हाल निवासी रुड़की सुनहरा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवाई कंपनी में काम करता था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात वह कंपनी से ड्यूटी कर कमरे पर लौटा था। रात में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया।
बुधवार की सुबह परिजन और रिश्तेदार सिविल अस्पताल में इकट्ठा हो गए। परिजनों ने एक युवती पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर युवती के खिलाफ कार्रवाही की मांग की।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इसके साथ ही तहरीर के आधार पर युवती से भी पूछताछ की जाएगी।


More Stories
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम- ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
हरिद्वार: तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप व लूट का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
हरिद्वार : हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक बने ब्रजपाल, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान