हरिद्वार: आज तारीख 27/04/2025 रविवार को श्री गुरु मंडल आश्रम के सभागार में मनाया गया वार्षिक समारोह समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और और गणेश वंदना से शुरू हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री आदेश चौहान जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती किरण जैसल मेयर नगर निगम हरिद्वार का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
पवन संत सानिध्य के रूप में महंत जसविंदर सिंह शास्त्री श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ और संत सानिध्य महामंडलेश्वर 108 स्वामी श्री भगवत स्वरूप जी महाराज परम अध्यक्ष श्री गुरु मंडल आश्रम हरिद्वार का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विंग कमांडर डॉक्टर सरिता पवार की उपस्थिति तथा विशेष सहयोग के रूप में करनाल हरिशंकर शर्मा लेफ्टिनेंट कर्नल चक्रधर बनी पंडित महेश्वर प्रसाद चमोला सनी परिवार ट्रस्ट का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में द्वितीय विश्व युद्ध के वीर सैनिकों की वीर नारियों देश के लिए ताकत देने वाले अमर शहीदों की वीर नारियों एवं प्रतिभाशाली कलाकारों का सम्मान किया गया हमारे नन्हे मुन्ने कलाकारों ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी मंच का संचालन श्री राकेश पांडे जी द्वारा किया गया।
देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश जैन सकलानी जी ने समिति की सभी उपलब्धियां को बताया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
समारोह को सफल बनाने में योगेंद्र पुरोहित बस शर्मा जितेंद्र असवाल शिवनंदन शंभू बैठा महावीर सिंह बिष्ट कोमल सिंह राठौड़ टच भट्ट देवेंद्र थापा को आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
हरिद्वार: उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने,एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
हरिद्वार: ॐ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन