- हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर फ्लाईओवर से बाइक सहित युवक गिरा नीचे, हुयी मौत
एनटीन्यूज़: हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर फ्लाईओवर से बाइक सहित युवक के नीचे गिरने का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर लालतप्पड़ के पास बने फ्लाईओवर से नीचे गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयंकर था कि कार से टक्कर लगने पर युवक बाइक समेत फ्लाईओवर से नीचे गिर गिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। हादसे में कार फ्लाईओवर पर ही पलट गई। जबकि, युवक बाइक समेत फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।
कार में भी कुछ लोग सवार थें, जिन्हें भी गंभीर चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


More Stories
कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने समता दिवस के रूप में मनाया स्वतंत्रता सैनानी बाबू जगजीवन रामजी का 118वां जन्मदिवस
हरिद्वार: संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित
हरिद्वार: रोशनाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन