February 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन

हरिद्वार/धनौरी, 25 फरवरी, 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी द्वारा Indian Association of Physics Teachers – Asian Physics Olympiad (IAPT–APhO) के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ (23 फरवरी से 28 फरवरी, 2026) के अंतर्गत तीसरे दिन गणित विभाग द्वारा पोस्टर प्रस्तुतीकरण (Poster Presentation) का आयोजन किया गया।

इस विज्ञान जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना का विकास करना है।

पोस्टर प्रस्तुतीकरण की थीम “Physics Olympiad Experiment and Science Based” रही। इस अवसर पर लगभग 20 पोस्टर प्रस्तुत किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने भौतिकी के विभिन्न प्रयोगों, सिद्धांतों एवं वैज्ञानिक अवधारणाओं को रचनात्मक एवं आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।

प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से विज्ञान के व्यावहारिक महत्व को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं नवाचार का उत्कृष्ट परिचय दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने गणित विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करते हैं।

उप-प्राचार्या एवं शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अलका सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि पोस्टर प्रस्तुतीकरण जैसी शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में विषय की गहन समझ विकसित करने के साथ-साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता एवं आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो उनके समग्र शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञान जागरूकता सप्ताह के संयोजक एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि पोस्टर प्रस्तुतीकरण विद्यार्थियों को अपने वैज्ञानिक विचारों एवं प्रयोगात्मक अवधारणाओं को रचनात्मक एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है तथा इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं नवाचार की भावना को विकसित करते हैं।

पोस्टर प्रस्तुतीकरण की समन्वयक एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण कौशल को भी विकसित करती हैं।

पोस्टर प्रस्तुतीकरण के निर्णायक मंडल में डॉ. विश्वजीत सिंह, श्रीमती अंजलि सैनी एवं डॉ. वरुण कुमार शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के पोस्टरों का निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. पुष्पा फर्स्वाण द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक संचालन से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

कार्यक्रम के अंत में समस्त सहायक आचार्यों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उनके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पोस्टर प्रस्तुतीकरण के विजेताओं को ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के समापन समारोह (28 फरवरी, 2026) के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

About The Author