हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में दिनांक 01 मई, 2024 को अर्थशास्त्र विभाग, धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा में कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी ने कहा कि यह दिन विशेष विश्व के समस्त श्रमिक वर्ग को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का भी उतना ही महत्व है जितना कि अन्य कामगारों का है।
परिचर्चा में अर्थशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. सीमा पंत ने भारत में मजदूर दिवस मनाने के ऐतिहासिक तथ्यों के विषय महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
डॉ. संजीव कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन द्वारा इस दिन प्रत्येक राष्ट्र के समस्त श्रमिकों के लिये उचित एवं समान वेतन, उनके अधिकारों की रक्षा, उनके द्वारा किये गये कार्यों का सम्मान और योगदान को याद करने हेतु ही इस दिन को निर्धारित किया है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा पंत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त सहायक आचार्यगण सहित अनेकों छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।


More Stories
मौसम अपडेट: उत्तराखण्ड के इन जनपदों में बारिश, ओलावृष्टि का पूर्वानुमान, अलर्ट जारी
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन