August 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धनौरी, हरिद्वार, 20 अगस्त 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय, सामाजिक एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न व्याख्यान एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए गए—

1. भारतीय संविधान में मतदान का महत्व— डॉ. हरीश रावत

2. नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता — डॉ. प्रियंका मलिक

3. पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरणीय जागरूकता*— डॉ. आनंद प्रकाश

4. साक्षरता एवं शिक्षा का महत्व — डॉ. आकाश

इन जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। साथ ही विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकुर नेहरा एवं NSS सदस्य डॉ. किरण उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमारने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति और भविष्य होते हैं। उनमें सामाजिक चेतना, राष्ट्रप्रेम एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सहित सभी जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों, NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author