धनौरी, हरिद्वार: 01 अक्टूबर 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में महात्मा गांधी की स्वच्छता की सोच को रचनात्मक अभिव्यक्ति देते हुए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक-मुक्त भारत जैसे विषयों को अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के लिए हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और संदेश की प्रभावशीलता ने प्रतियोगिता को विशेष आकर्षण प्रदान किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता पासवान एवं डॉ. प्रियंका कौशिक ने पोस्टरों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में निधि ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय तथा रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।
आयोजन को सफल बनाने में सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर, उप-प्रभारी डॉ. श्वेता त्यागी तथा समिति सदस्य डॉ. राखी बालियान, डॉ. किरण, सुश्री मोनिका रानी, डॉ. मीनाक्षी सैनी एवं श्री अंकित कोहली का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि स्वच्छ भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की छोटी-छोटी जिम्मेदारियों और सक्रिय सहभागिता से संभव है।



More Stories
हरिद्वार: कनाडा निवासी एनआरआई ने लगाया क्रिकेट टीम की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ पर 1950 से पूर्व जन्मे बुजुर्गों को किया सम्मानित
ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में हुआ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का आयोजन