हरिद्वार : धनौरी पी.जी. कॉलेज में गैर-शैक्षणिक वर्ग के कर्मचारियों हेतु सप्त दिवसीय (26 दिसम्बर, 2024 से 1 जनवरी, 2025) कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन हुआ।
समापन समारोह का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य महोदय प्रो. विजय कुमार जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में गैर-शैक्षणिक वर्ग के कर्मचारियों के अतिरिक्त आईक्यूएसी सेल प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, आईटी सेल प्रभारी डॉ. अर्पित सिंह सहित डॉ. गौरव कुमार मिश्र, डॉ. विश्वजीत, डॉ. कल्पना भट्ट उपस्थित रहें।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को तकनीक का ज्ञान अनिवार्य रुप से होना चाहिए। इस ट्रेंनिग प्रोग्राम के द्वारा कॉलेज के गैर- शैक्षणिक वर्ग के कर्मचारियों को तकनीकी रुप से प्रशिक्षण देकर उनको और भी अत्यधिक सशक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में हम और भी तकनीकी कार्यशाला सम्बंधित प्रशिक्षण का आयोजन करेंगे। इस सप्त दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक्सल, एमएस वर्ड, पीपीटी, कंप्यूटर, सीपीयू, कर्सर, रैम, माउस, पैन ड्राइव, कंपोनेंटस ऑफ कंप्यूटर इत्यादि से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातों को बताया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. शौर्यदित्य, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. विश्वजीत द्वारा महत्वपूर्ण रुप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित