हरिद्वार स्थित धनौरी पी.जी. कॉलेज शैक्षणिक भ्रमण समिति के द्वारा छात्र- छात्राओं हेतु एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

इस भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने यूको तथा रीजनल साइंस सेंटर देहरादून के विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का अध्ययन किया साथ ही हिमालय गैलरी तथा तारामंडल के गतिविधियों को भी जाना।

फ्री देहरादून के अंतर्गत विभिन्न संग्रहालय में वनों /वनस्पतियों तथा जीव जंतुओं के अवशेषों का अवलोकन किया एवं साथ में विभिन्न देव स्थलों और मंदिरों का भी भ्रमण किया।

इस एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं के साथ डॉ. अमरदीप, डॉ. प्रियंका मालिक, डॉ. प्रियंका त्यागी, डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव एवं उपनल कर्मचारी ने प्रतिभाग किया।