धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर एक प्रभावशाली भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर आधारित एक प्रेरणादायक नाटक का भी मंचन किया गया, जिसे छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत सराहनीय ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष एवं उनके महान विचारों से अवगत कराते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
वहीं वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. हरीश रावत ने डॉ. अंबेडकर के जीवन की चुनौतियों और संघर्षों का विस्तृत वर्णन करते हुए विद्यार्थियों को उनसे सीख लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन राजनीति विज्ञान की सहायक आचार्य डॉ. कल्पना भट्ट द्वारा किया गया, जबकि तकनीकी सहयोग रसायन शास्त्र के सहायक आचार्य डॉ. अर्पित सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में राहुल कुमार, अजय कुमार, शिवानी, साक्षी, ज्योति एवं आश्रिति ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राहुल कुमार ने प्रथम स्थान, आश्रिति ने द्वितीय स्थान तथा अजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई से डॉ. मीनाक्षी सैनी की उपस्थिति रही तथा इकाई के स्वयं सेवियों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।


More Stories
स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में आश्वासन के बाद भी मुख्यमंत्री के न आने पर, उत्तराखण्ड के सेनानी परिवार में आक्रोश
ओमकारानंद जूनियर हाई स्कूल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गजा विद्यालय में निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कपकोट में वीरा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित