एनटीन्यूज़, हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में ढाई लाख रुपये से अधिक की नकली करेंसी के साथ रुड़की के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से प्रिंटर, इंक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब ढाई लाख के नकली नोट बरामद हुए हैं, जिसमें दो हजार, पांच सौ और 200 के नोट हैं। नशे की लत में पड़कर तीन युवकों ने नकली नोट छापने की टकसाल ही बना ली।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में मामले का पर्दाफाश करते हुए सीओ विवेक कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि शहर में नकली नोट चलाने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इस गिरोह की धरपकड़ का प्रयास किया। पुलिस ने मुखबिर की मदद से अनुज कुमार, विकास उर्फ विक्की और जानी कुमार निवासी रुड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2000 के 35 नोट 500 के 20 नोट और 200 के 25 नोट बरामद किए हैं।
सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आरोपित अनुज कुमार बीकाम का छात्र है और वह पिछले कुछ समय से नशे की लत में पड़ गया था। नशे की लत पूरी करने के लिए उसकी मुलाकात इन दोनों से हुई, जिसके बाद इन्होंने नकली नोट छापने का योजना बनाई। आरोपितों ने यूट्यूब की मदद से नोट बनाने की विधि सीखी और इसके बाद प्रिंटर स्कैनर खरीद कर टकसाल बनाई।
इनके कब्जे से प्रिंटर स्कैनर समेत अन्य सामान भी मिला है। बताया गया है कि आरोपित भीड़भाड़ वाले इलाकों में नकली नोट चलाते थे। सीओ विवेक कुमार ने बताया पुलिस टीम की इस सफलता पर एसएसपी हरिद्वार ने ढाई हजार के इनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, संतोष पैथवाल, सुनील रमोला, हरि सिंह, हसन जैदी, मनोज, संदीप, चेतन सिंह मौजूद रहे।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना