हरिद्वार: आज शाम हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़ियापुर के पास एक बस के नदी में फंस जाने से अफरातफरी का माहौल हो गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और बस को भी बाहर निकाल कर सभी को सुरक्षित उनके गंतव्य को भेजा।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे श्यामपुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की चिड़ियापुर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस कोटा वाली नदी में फस गई है, जिसमें कुल 22 यात्री फंसे हुए हैं और वह नदी की तरफ झुकाव में है किसी भी समय एक बड़ा हादसा हो सकता है।
उक्त सूचना पर तत्काल चिड़ियापुर पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मी एवं थाना श्यामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त बस में से कुल 22 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और सभी यात्रियों को अन्य बस में बैठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।
बाद में बस को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाला और बस को भी उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।


More Stories
भोपाल: सांसद आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन