नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के बाद छत से फेंकने के मुख्य आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने 15 घंटे में धर दबोचा, पीड़िता और दुष्कर्म अलग-अलग समुदाय के होने के कारण फैल रहा था तनाव।
दिनांक 09-08-2025 को धनपुरा पथरी निवासी शिकायतकर्ता ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के अरबिन्द व अन्य 02 युवकों ने शिकायतकर्ता की नाबालिक बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकडे जाने के डर से उसे मकान की छत से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया।
शिकायत के मुताबिक थाना पथरी पर मु0अ0सं0 471/25 धाारा 137(2),87,70(2),109 बीएनएस व 5(g)/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
प्रकरण दो अलग अलग समुदायो से संबधित व नाबालिक से जुड़ा होने के कारण प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण में कई पुलिस टीमें बनायी गयी।
पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य अवलोकन तथा कुशल मैनुअल पुलिंसिंग करते हुए पुलिस टीम ने आज दिनांक 10-08-2025 को मुख्य आरोपी अरबिन्द को 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पथरी से दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।
पकड़ा गया आरोपित-
अरबिन्द पुत्र सुशील निवासी धनपुरा थाना पथरी उम्र-19 वर्ष



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ