हरिद्वार: पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस से पति की दूसरी शादी को रोकने की गुहार लगाई और बताया कि पहली पत्नी और बच्चे होने के बावजूद उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है।
सुल्तानपुर निवासी विवाहित अपने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति की दूसरी शादी रुकवाए जाने की पुलिस से गुहार लगाई। कोतवाली पहुंची विवाहित ने बताया उसकी शादी 10 साल पहले लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी शादाब के साथ हुई थी।
जिसमें उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज भी दिया था, लेकिन तभी से ही उसकी ससुराल वाले उसके साथ मारपीट और दहेज की मांग करते आ रहे हैं। यहां तक की जब इस बीच उसने तीन बेटियों को जन्म दिया तो उसकी ससुराल वालो ने लड़का ना होने पर उसे छोड़ने तक की उसे बात कही।
महिला का कहना है अब 1 साल से उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मार पिटाई करके उसे उसके घर छोड़ रखा था। आज उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है, जिस पर उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला को पुलिस ने मदद का आश्वासन दिया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
गजा: जूनियर हाई स्कूल पनियाली मे 3 दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का समापन