नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: आज 10 अक्टूबर 2023 को महादेव आईटीआई फेरूपुर हरिद्वार ( mahadev ITI Pherupur, Haridwar) के दीक्षांत समारोह सत्र 2021-23 मे मुख्य अतिथि मेजर करण सिंह जी (जिला सैनिक कल्याण अधिकारी) एवं महंत राकेश गिरी जी (शीतला माता मंदिर) द्वारा आईटीआई कॉलेज मे उत्तरण विभिन्न ट्रेड्स के छात्र-छात्राओं को आईटीआई सर्टिफिकेट का वितरण किया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने छात्रो के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि सर्टिफिकेशन के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज का होना भी अति आवश्यक है और जो छात्र आगे विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें तैयारी के साथ-साथ अपनी प्रैक्टिकल ज्ञान को भी बढ़ते रहना चाहिए ।
उन्होंने छात्रों को कहा की हर व्यक्ति नौकरी पा जाए यह संभव नहीं है इसलिए हमें उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) की और भी विचार करना चाहिए हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि हम अपने साथ-साथ कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर दे सकें।
इन्हीं शब्दों के साथ उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की, महादेव आईटीआई प्रधानाचार्य राकेश वर्मा जी जी का धन्यवाद प्रस्तुत किया।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन