नवल टाइम्स न्यूज़: आज 10/10/2023 को ओमकारानंद सरस्वती महाविद्यालय देवप्रयाग में आई॰क्यू ॰ए ॰सी ॰ एवं करियर काउंसलिंग समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में छात्र – छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पारुल रतूड़ी, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (भौतिक विज्ञान ) द्वारा ‘अनलॉकिंग यौर पोटेन्शियल – सेटिंग कैरियर गोल्स एंड ऑब्जेक्टिव्स’ विषय पर व्याख्यान दिया गया। महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं को करियर सम्बंधी जानकारी देते हुए बताया गया कि सामर्थ्य की पहचान ही एक अच्छे करियर को तलाशने का प्रमुख जरिया होता है।
अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्य वक्ता को लेटर ऑफ अप्रिशिएशन दिया गया और साथ ही छात्र छात्राओं को निरंतर अग्रसर रहने की मनोकामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ आदिल क़ुरैशी द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रध्यापक मौजूद थे।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत करियर काउंसलिंग का आयोजन
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: महिला कर्मचारियों को करवा चौथ पर मिलेगी सरकारी छुट्टी, शासन ने जारी की अधिसूचना