Tuesday, October 14, 2025

समाचार

हरिद्वार: पहले से शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, दोनों की मौत

Img 20241221 092414

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के रुड़की में रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी जोड़े के जहर खाने का मामला सामने आया है जिसमें दोनों की ही मौत हो गयी।

रुड़की में रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जब उनकी तबियत बिगड़ी तो दोनों ने अपने घर फोन किया।

इतना ही नहीं दोनों रिक्शा में बैठकर खुद सिविल हॉस्पिटल रुड़की भी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रेमिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं प्रेमिका की मौत के कुछ देर बार प्रेमी की भी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। दोनों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक महिला यूपी के शामली जिले की रहने वाली है, जिसकी शादी करीब 20 साल पहले यूपी के सहारनपुर जिले में हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद महिला को ससुराल के पड़ोस में ही रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम हो गया। दोनों करीब तीन महीने पहले भी घर से भाग गए थे, लेकिन बाद में परिजन दोनों को पकड़कर घर ले आए थे।

हैरानी की बात यह है कि दोनों शादीशुदा थे। मृतक सोनू तीन बच्चों का पिता है, जबकि मृतक गीता दो बच्चों की मां थी।

बताया जा रहा है कि दस दिन पहले दोनों फिर घर से भाग गए। परिजनों ने दोनों को काफी ढूंढा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। आखिर में परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी भी दर्ज कराई।

समाज और परिवार के बंधनों से परेशान होकर यह प्रेमी जोड़ा करीब आठ दिन पहले घर से फरार हो गया था और तभी से इधर-उधर भटक रहे थे।

20 दिसंबर को दोनों रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद जब दोनों की तबियत बिगड़ी तो उन्होंने परिजनों को फोन किया।

परिजनों ने दोनों को रुड़की सिविल हॉस्पिटल जाने के कहा।

वहीं इस बारे में गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। दोनों की गुमशुदगी यूपी के सहारनपुर जिले के गांगलहेड़ी थाने में दर्ज है।

 

About The Author