एनटीन्यूज़ ,हरिद्वार: टीएचडीसी इण्डिया लि0 ने हरिद्वार पार्किंग में विद्युत वाहन चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गयी है.
बताते चलें कि हरित प्रदेश की परिकल्पना के अनुरूप भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए टीएचडीसी द्वारा अपनी सीएसआर योजना के अन्तर्गत पारम्परिक ईधन के उपयोग को हतोत्साहित करने एवं विद्युत वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग हरिद्वार में एक विद्युत वाहन चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गयी है.
जिसका विधिवत रूप से शुभारम्भ टीएचडीसी इण्डिया लि0 के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर0के0 विश्नोई द्वारा किया गया।
इस दौरान निदेशक ;वित्तद्ध जे0 बेहेरा भी उपस्थित रहे। उक्त चार्जिंग स्टेशन एक बार में 03 वाहनों को फास्ट चार्जिंग मोड में चार्ज करने की क्षमता से युक्त है एवं घर पर चार्जिग में लगने वाले 7-8 घंटे के सापेक्ष चौपहिया वाहन को मात्र 45 मिनट में चार्ज करने की क्षमता रखता है।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत