हरिद्वार: जनपद हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के कुआं खेड़ा वाले रास्ते पर पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात काफी देर तक मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें 1 बदमाश के पैर पर गोली लगी है। पुलिस घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गई, जहां बदमाश का उपचार जारी है, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकडकर कोतवाली भिजवा दिया।
पुलिस टीम को देर रात सूचना मिली कि पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करने वाले बदमाश फिर से किसी घटना को अंजाम देने में लिए हरिद्वार आये हुए हैं।
सूचना पर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, इसके अलावा सूचना पाकर एसओजी व अन्य पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने उन्हें लक्सर-रुड़की रोड पर घेर लिया, जहां करीब आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें शकील पुत्र सत्तार निवासी खिवई थाना सलूरपुर जिला मेरठ के पैर में गोली लगी।
घायल को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले गयी, जहां उसका उपचार चल रहा है। जबकि दूसरा पुलिस हिरासत में है।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए है, जिनमें एक के पैर में गोली लगी हुई है। जबकि दूसरा हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन