हरिद्वार: श्री प्रताप सैनी, क्रिकेट मैदान से आगे, तहसील भगवानपुर में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को आज प्राधिकरण की टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) ने ध्वस्त कर दिया।
यह कार्यवाही प्रशासन की ओर से अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कॉलोनी बिना किसी विधिक स्वीकृति व मानचित्र स्वीकृत कराए गैरकानूनी रूप से विकसित की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही प्राधिकरण ने त्वरित संज्ञान लिया और मौके पर टीम भेजकर जेसीबी की मदद से निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
कार्यवाही के दौरान प्राधिकरण अधिकारी, पुलिस बल और संबंधित विभागों की टीम मौके पर मौजूद रही। मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी।
प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वह केवल अधिकृत और स्वीकृत कॉलोनियों में ही भूखंड खरीदें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा या नुकसान से बचा जा सके।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
गजा: जूनियर हाई स्कूल पनियाली मे 3 दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का समापन