हरिद्वार:  जनपद हरिद्वार के रुड़की में लिबबरहेड़ी गायत्री स्टील प्लांट में सिलेंडरों के फटने से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें कई मजदूरों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में रात धमाका होने के बाद कई कर्मचारी घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा आनन फानन में सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर उपचार के लिए भेजा गया। मुजफ्फरनगर से मंगलौर पुलिस को जब सूचना मिली तो सुबह पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडिया की गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास काम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरीके से घायल हो गए हैं। गंभीर हाल में घायल मजदूरों को दिल्ली और मेरठ के हायर सेंटरों में रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते हैं फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजें। बताया जा रहा है कबाड़ में आए डैमेज सोकर में ब्लास्ट होने के कारण हादसा हुआ है।