अभिनव कौशिक, एनटीन्यूज़,हरिद्वार: बच्ची संग दो युवतियां, करिश्मा बाजार में चोरी करते हुए पकड़ी गई । कोरोना काल ने लोगों को इतना हताश और मजबूर कर दिया है कि आम साधारण परिवार के लोग भी छोटी-मोटी चोरियां करने को मजबूर हो रहे हैं ऐसा ही वाकया हरिद्वार में तब देखने को मिला जब दो महिलाएं करिश्मा बाजार में शॉपिंग के लिए आई और सीसी फुटेज में चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गई।
रविवार देर रात थाना कनखल क्षेत्र स्थित करिश्मा बाजार दो महिलाएं एक बच्ची और एक युवक के साथ खरीदारी करने पहुंची कैश काउंटर पर करिश्मा बाजार में कार्य करने वाले युवक को दोनों युवतियों पर शक हुआ जिसके बाद उसने मैनेजर से संपर्क कर सीसी फुटेज चेक किए तो पाया कि महिलाएं अपने पर्स में सामान चुराकर ले जाने की फिराक में थी महिलाओं को युवक और छोटी बच्ची के साथ वही रोक लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद चेतक पुलिस के वहां पहुंचने पर करिश्मा बाजार के मैनेजर द्वारा चोरी किए गए माल के पैसे लेकर सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।


More Stories
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: पी.जी. कॉलेज,धनौरी के एनएसएस शिविर के अंतर्गत एंटी ड्रग्स सेल समिति द्वारा “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” का आयोजन