हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की नहर से बुजुर्ग पति पत्नी का शव पुलिस ने बरामद किया है पुलिस के अनुसार दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी के एक-एक हाथ आपस में बंधे हुए थे कपड़ों से प्राप्त आधार कार्ड के अनुसार मृतकों की पहचान बिजनौर निवासी के तौर पर हुई है.
जहां पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को भेज दी है वही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सिंह द्वार नहर पटरी के पास में वृद्ध पुरुष और महिला का शव देखा गया है पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला तो दोनों शवों के एक एक हाथ आपस में बंधे हुए थे मृतकों के कपड़ों से दोनों के आधार कार्ड बरामद हुए हैं जिसके आधार पर मृतकों की पहचान राजकुमार सिंह पुत्र परमा आयु 67 तथाजचमनो देवी पत्नी राजकुमार सिंह आयु 55 वर्ष निवासी महमूदा खादर बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.
पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस के माध्यम से परिजनों को भेज दी है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है


More Stories
हरिद्वार के सिडकुल में नाले में गिरी बच्ची का पुलिस द्वारा जारी सर्च अभियान में 30 घंटे बाद मिला शव
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हुआ एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: बृजवासी सामाजिक संस्था, BHEL हरिद्वार द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर वार्षिकोत्सव भव्य आयोजन