हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी किरण जैसल ने आज हरिद्वार नगर निगम के विभिन्न वार्डो 3, 13, 17, 18, 56,60 दुर्गा नगर मायापुर गोविंदपुरी हनुमंतपुरम एवं हरिलोक आदि में जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से नगर निगम हरिद्वार को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ निगमो में लाने का भरसक प्रयास करूंगी।
आज जिस प्रकार आप सभी लोगों का समर्थन व आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है इसे देखकर ही विपक्षी पार्टिया मैदान छोड़कर भागने लगी हैं।
समाज के प्रत्येक वर्ग का आशीर्वाद मुझे व भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।
राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हिंदू कैलेंडर के वार्षिक उत्सव पर मंदिरों में जाकर दर्शन किए एवं जनता द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
मुझे आशा ही नहीं अपितु विश्वास है कि आपका यह आशीर्वाद आने वाले 23 तारीख को जरूर भारतीय जनता पार्टी को मिलने जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड प्रत्याशी सूर्यकांत शर्मा मंजू रावत ममता नेगी यादराम वालिया संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ