हरिद्वार: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी साली से निकाह कर बीवी को तीन तलाक दे दिया। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को चार साल हुए थे, वहीं जीजा और साली का दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि पीड़ित बीवी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, पीड़ित का आरोप है कि उसकी वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला ने हरिद्वार एसएसपी को अपनी पीड़ा बताई, जिसके बाद पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर शौहर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जनपद शामली क्षेत्र के निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसका पति मंगलौर गुड़ मंडी में नौकरी करने के कारण गांव में रहने लगा। महिला ने बताया कि शादी के बाद उसने तीन बच्चों को जन्म दिया, इसी बीच उसके शौहर का अपनी साली से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद उसका शौहर उसे परेशान करने लगा। इतना ही नहीं बल्कि उसे खर्चा भी देना बंद कर दिया। इसी बीच उसके शौहर ने अपनी साली से शादी कर ली। बीती 25 मार्च को उसका शौहर घर आया और उसे तीन तलाक दे दिया।
आरोप है कि उसकी सास, ससुर और ननद भी आरोपी के साथ साजिश में शामिल रहे हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर आरोपी समेत चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले छानबीन की जा रही है।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद