हरिद्वार, 11 जून : बुजुर्ग ने पुत्र व पुत्रवधू पर मारपीट कर घर से निकालने के आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजुर्ग कहा कि न्यायालय से राहत के बावजूद पुलिस प्रशासन उन्हें उनके मकान में आज तक कब्जा नहीं दिला पाया है।
चौपड़ा भवन रानी गली भूपतवाला निवासी 70 वर्षीय राजबीर पुरी पुत्र भगवानपुरी ने बताया कि उनके पुत्र और पुत्रवधू ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें उनके मकान से निकाल दिया है। जिसके बाद से वह इधर उधर भटक रहे हैं।
राजबीर पुरी ने बताया कि उनके मकान में ही उनकी दुकान भी है। जिसका संचालन वह स्वयं करते थे। बीमार होने पर षड़यंत के तहत उन्हें मकान और दुकान से बाहर कर दिया गया।
इसके बाद उन्होंने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया। जिसमें 23 सितम्बर 2025 को उनके हक में फैसला आने के बावजूद उन्हें मकान और दुकान पर कब्जा नहीं दिलाया गया।
उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का अनुपालन करते हुए पुलिस और प्रशासन उन्हें मकान और दुकान पर कब्जा दिलाए।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन