अभिनव कौशिक, हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में भगत सिंह चौक के पास नाले मेे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नाले से बाहर निकाल कर जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
रविवार दोपहर भगत सिंह चौक के नजदीक स्थित हरिद्वार स्कैन सेंटर के बाहर से निकलने वाले नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने किसी तरह से शव को नाले से बाहर निकाला। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।
रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक कच्छा बनियान पहने हुए है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक को बीते शाम नाले के पास बैठा देखा गया था।


More Stories
डी. रामकृष्ण राव, प्रो. बी. महादेवन एवं प्रो. एम. जगदीश कुमार को मिलेगा ‘शिक्षा भूषण’ सम्मान
महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता