- आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करे पुलिस-पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार, 21 अगस्त 25 : श्री अखंड परशुराम अखाड़े अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सोशल मीडिया पर भगवान परशुराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि टिहरी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान परशुराम के विषय में अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी करते गंदी गालियों का इस्तेमाल कर समाज में उन्मांद का माहौल उत्पन्न करने का कार्य किया गया है। जिससे पूरे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि परशुराम अखाड़ा समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने, गरीब कन्याओं का विवाह कराने जैसे सामाजिक कार्य करने के साथ समाज को भगवान परशुराम के मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाने का कार्य भी करता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को भगवान परशुराम के प्रति अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी पर मुकद्मा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उ
न्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई श्री अखंड परशुराम अखाड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा ।


More Stories
कोटा: लेजेंड्स स्पोट्स एकेडमी की तनिक्षा शर्मा ने राजस्थान कप-2026 ओपन ताइक्वांडो में जीता रजत पदक
स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के हितों की हर प्रकार रक्षा करेगी सरकार- मदन कौशिक
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन