संजीव शर्मा नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: रानीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने आज रोड शो के जरिए दिखाई अपनी ताकत।
बीएचएल में हुए रोड शो में सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक उनके साथ चल रहे थे। उनके साथ चल रही भीड़ और उनके स्वागत में दिखाई दे रही जनता यह दर्शा रही थी कि क्षेत्र में उनका पूरा समर्थन है।
रोड शो के दौरान जगह-जगह जनता ने उनका उनके ऊपर फूलों की बारिश कर और फूल मालाएं पहना उनका स्वागत किया वही कई जगह उनका तिलक लगाकर, आरती उतारकर, और मिठाई खिलाकर भी स्वागत किया.
इस अवसर पर श्रीमती अंजू त्यागी,संध्या शर्मा, सुमेधा, प्रतिभा, सुषमा, विभा राजपूत, रीना, पूनम चौहान, रमा दीक्षित, रेणु सारस्वत, प्रीति चौहान, आर्यन चौहान, प्रिया, रुचि रावत ,अंजू त्यागी, मृदुल भारद्वाज, विधि शर्मा सहित कई उनके स्वागत में उपस्थित थे.


More Stories
हरिद्वार: सीनियर सिटीजंस ने भारत सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री किए जाने एवं वृद्धावस्था पेंशन को सरल बनाने की रखी मांग
हरिद्वार: व्यापारी नेता सुनील सेठी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के दुसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित