हरिद्वार: हरिद्वार की भाजपा महिला पार्षद, उसके परिवार सहित कई पर कोर्ट के आदेश पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और गर्भपात करने के मामले में भाजपा की महिला पार्षद सहित 09 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि एक युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि टिबड़ी क्षेत्र की स्थानीय पार्षद विमल के घर पर वह छात्रवृत्ति फार्म पर हस्ताक्षर करवानी गई थी।
उस समय पार्षद घर पर नहीं थीं, उसका बेटा शिवम घर पर था शिवम ने उसे पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
आरोप है कि शिवम उसके पिता पूर्व पार्षद रामेश्वर, भाजपा महिला पार्षद विमला देवी, भाई दो बहने व जीजा ने उसकी शादी कर दी, उसके बाद भी आरोपी शिवम लगातार उसका दुष्कर्म करता रहा।
कोर्ट के आदेश के बाद सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।


More Stories
रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह सिडकुल स्थित होटल में आयोजित
हरिद्वार: ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में 200 आर्य वीरों का उपनयन संस्कार सम्पन्न