July 9, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: भारी बारिश के चलते कल 10 जुलाई को भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी

हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद हरिद्वार में कल 10 जुलाई 26 को भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रो को बंद रखने के आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कल अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

About The Author