हरिद्वार:हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाले अररिया,बिहार निवासी एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, घटना के बाद से मदरसे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के हिदायतुल उलूम मदरसे का छात्र मोहम्मद इमाज (17) निवासी काशीवरी, जिला अररिया (बिहार) का शव बीते कल करीब ढाई बजे उसके कमरे में फंदे से लटका मिला।
मदरसे के मौलाना मोहम्मद राशिद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है।
छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



More Stories
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में 14 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ