राजकीय महाविद्यालय मरगूब पुर हरिद्वार में देवभूमि उधमिता योजना के अन्तर्गत आज दूसरे दिन मुख्य वक्ता एवं विशेषज्ञ श्री त्रिलोक नारायण कुकरेती द्वारा हर्बल शैंपू, हर्बल सोप बनाने की विधि को विस्तार से छात्र छात्राओं के समक्ष रखा एवं सभी छात्र छात्राओं के समक्ष विभिन्न उत्पादों से हर्बल शैंपू बनाकर प्रस्तुत किया।
छात्र छात्राओं ने भी विशेषज्ञ के निर्देशन में नीम हर्बल शैंपू, तुलसी हर्बल शैंपू बनाकर तैयार किया।
राजकीय महाविद्यालय मरगूब पुर हरिद्वार की प्राचार्य डा.रीता सचान द्वारा आज के विषय विशेषज्ञ का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, डा.अनिल कटियार विभागाध्यक्ष हिंदी द्वारा मुख्य वक्ता को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डा.अमित कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती पूनम सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, अब्दुल रहमान, एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ