हरिद्वार: महिलाओं द्वारा एक युवक की थप्पड़ों, चप्पलों से सरेराह जमकर पिटाई कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार महिलाओं का पीछा कर रहा था। इसके बाद महिलाओं ने मिलकर युवक पर जमकर थप्पड़ और हेलमेट की बौछार कर उसकी पिटाई कर डाली। दोनों महिलाओं ने सरेराह युवक का आशिकी का भूत उतार दिया। इस मामले में पुलिस में अभी तक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। वीडियो जनपद हरिद्वार की लड़की का बताया जा रहा है।
बताते चलें कि स्कूटी पर सवार 2 युवतियां किसी आवश्यक कार्य से जा रही थी। इसी बीच बुलेट पर सवार 2 युवक उन्हे छेड़ने और अश्लील फब्तियां कसने लगे। इतना ही नहीं वे युवतियों को अपशब्द कहकर भागने लगे की युवतियों ने अपनी स्कूटी उनके पीछे दौड़ा दी और उन्हें बोट क्लब चौराहे के पास रोककर उन पर टूट पड़ी। उन्होंने सड़क पर ही दोनों युवकों की चप्पलों से पिटाई कर दी।
जब युवतियां उन लफंगों की पिटाई कर रही थी तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित