अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वारः  टोक्यो ओलंपिक खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक मिलने के बाद भी जहां पूरा देश जश्न मना रहा है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देश से अधिक व्यक्तिगत ईष्या कों अधिक महत्व देते हैं।

हरिद्वार में महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के पड़ोसियों की शर्मनाक हरकत टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही हार गई हो मगर टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से 135 करोड़ हिंदुस्तानियों का दिल जीत लिया।

मगर हरिद्वार में महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के कुछ शरारती तत्व पड़ोसियों ने टीम की हार पंर खुशियां जाहिर कर पूरे देश को शर्मशार कर दिया। कल मैच हारने के बाद हरिद्वार में वंदना कटारिया के घर के पास उसके कुछ पड़ोसियों ने ना केवल आतिशबाजी कर खुशियां मनाई बल्कि टीम की हार के लिए वंदना को दलित होने की वजह से टीम की हार के लिए जिम्मेदार बताते हुए काफी जातिसूचक व अपमानजनक शब्दो का प्रयोग किया।

वंदना के परिजनों ने इसे खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए 3 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया।भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए टोक्यो ओलम्पिक में सेमीफाइनल में प्रवेश किया था तो देश भर में जश्न का माहौल था। कल जब टीम शानदार खेल के बावजूद भी मैच हार हो गई तो देश भर में निराशा छा गयी थी और वंदना के गावँ में भी गम का माहौल था।

मगर हरिद्वार में हॉकी टीम की सुपर स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के पड़ोस में कुछ शरारती तत्वों  को टीम की हार में भी खुशियां मिल रही थी और जातिवाद नजर आ रहा था। जब मैच के शुरुआती दो मिनट में वंदना के मूव पर मिले पेनल्टी कॉर्नर को कुलजीत कौर ने जैसे ही गोल में बदला तो सभी खुशी से झूम उठे थे मगर वंदना के पड़ोस में सन्नाटा पसर गया था। इसके बाद जब टीम इंडिया मैच हार गाई तो उन्हीं पड़ोसियों के घर मे खुशियां मनाई जा रही थी और पटाखे फोड़े जा रहा थे।

यही नही ये पड़ोसी दलित समाज से ताल्लूक रखने वाली वंदना परजातिसूचक शब्दो के जरिये हमला कर उसे टीम की हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। यह हाल तब था जबकि आरोपी खुद भी वंदना के भाई के अनुसार हॉकी के खिलाड़ी है। वंदना के भाई  ने पुलिस में इसकी शिकायत की। वंदना के भाई का आरोप है कि उनसे ईर्ष्या रखने वाले उनके कुछ पड़ोसियों ने हार की खुशियां मनात हुए ना केवल आतिशबाजी की बल्कि वंदना और परिवार के खिलाफ जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच भी की।

शिकायत के बाद मौके पर पुलिस भी पंहुची। पुलिस ने बामुश्किल लोगो को शांत कराया और वंदना के भाई की शिकायत पर सिडकुल थाने में  धारा 504 और एससी एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

बता दें कि बुधवार को टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना के साथ मुकाबला चल रहा था। मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-1 से हरा दिया। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार से रंजिश रखने वाले विक्की पाल ने टीम के हारने पर वंदना कटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी की। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी विक्की पाल को हिरासत में लिया। वंदना कटारिया के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।